फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में जयपुर से लौटी कनिका ने सौनी में विकसित की कैंपिंग साइट

विज्ञापन
सौनी में कनिका के कैंपिंग साइट का उद्घाटन करते विधायक माहरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के कारण घर लौटे युवक-युवतियां जहां अपने दम पर पहाड़ में स्वरोजगार अपना रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। खड़ी बाजार निवासी कनिका वर्मा ने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज सौनी क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को आजीविका का जरिया बनाया है। उन्होंने जंगल में कैंपिंग साइट विकसित की है। घने जंगल के बीच स्थापित इस साइट को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह भी है। उन्होंने यहां दो दर्जन से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

यहां खड़ी बाजार निवासी त्रिभुवन वर्मा की पुत्री कनिका वर्मा लॉकडाउन से पहले जयपुर राजस्थान में बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत थीं। उनके पिता यहां खड़ी बाजार में स्वर्णकार हैं। कनिका लॉकडाउन में रानीखेत लौट आईं। कुछ माह तक खाली रहने के बाद उन्होंने पर्यटन व्यवसाय को आजीविका का साधन बनाने की ठानी और सौनी के पास ग्लैंपिंग नाम से कैंपिंग साइट का निर्माण किया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घने जंगल के बीच कैंपिंग साइट में उन्होंने नौ स्विस कॉटेज का निर्माण कराया। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक करन माहरा ने किया। विधायक माहरा ने कनिका की इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में लौटे प्रवासियों के लिए कनिका ने मिसाल पेश की है। साथ ही उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ा है। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत माहरा ने भी कनिका के प्रयासों की सराहना की है। कनिका के चाचा आईबीएम में महाप्रबंधक कैलाश वर्मा ने भी उन्हें इस कार्य में सहयोग किया। यह कैंपिंग साइट सैलानियों को बरबस आकर्षित कर सकती है। अभी तक कई सैलानी यहां पहुंच चुके हैं। कनिका ने बताया कि लोगों और सैलानियों को यह साइट बेहद पसंद आ रही है। अच्छी बुकिंग भी मिल रही है। फिलहाल साइट का शुल्क काफी कम रखा गया है। 25 स्थानीय ग्रामीणों को कैंपिंग साइट में रोजगार दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें