फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्र से नियुक्त पाने वाली शिक्षा मित्र का अनुबंध होगा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्ति पाने वाली ताड़ीखेत ब्लॉक के प्राथमिक आदर्श स्कूल मनारी की शिक्षामित्र की सेवा समाप्त की जाएंगी। शिक्षामित्र से अनुबंध समाप्त करने के लिए सीईओ एचबी चंद ने ताड़ीखेत के बीईओ को पत्र जारी कर दिया हैं। सीईओ ने कहा है कि शिक्षामित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की जांच में प्राथमिक आदर्श स्कूल मनारी की शिक्षामित्र पुष्पा के इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। शिक्षामित्र की नियुक्ति के समय संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र के मध्य अनुबंध होता है। सीईओ चंद ने बताया कि शिक्षामित्र से अनुबंध समाप्त करने को लेकर बीईओ ताड़ीखेत को पत्र जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शिक्षामित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इधर ताड़ीखेत के बीईओ एसएस बिष्ट ने बताया कि पत्र मिल गया है। अवैध प्रमाणपत्र से नियुक्ति पाने वाली शिक्षामित्र को हटाने की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें