फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी : रौतेला

विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते आयुक्त राजीव रौतेला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुमाऊं मडंल आयुक्त राजीव रौतेला ने कहा है कि जागरूक मतदाता स्वस्थ एवं पारदर्शी लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। इसलिए मतदाताओं को अपने अधिकारों और मतदान के प्रति जागरूक रहना होगा। आयुक्त  विकास भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) को लेकर अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने स्वीप केक भी काटा। उन्होंने मौजूद कार्मिकों और लोगों को कुमाऊंनी में मतदाता शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव स्तर तक मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन होना है। जागरूकता अभियान में लोगों की बढ़चढ़कर भागीदारी हो इसका ध्यान रखा जाए। विशेषकर स्कूल, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों में मतदाता शिविर और स्टाल लगाए जाएं। 

उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली, चित्रकला, मेहंदी, स्लोगन, निबंध आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएं और विजेताओं को पुरस्कृत करें।  इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, बागेश्वर की डीएम रंजना राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, बागेश्वर के एसएसएस पांगती, नोडल अधिकारी स्वीप एचबी चंद, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, सहायक प्रभारी स्वीप विनोद राठौर, विद्या कर्नाटक आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें