फोटो- 03एएलएम 15पी- एसएसजे परिसर हुई कार्यशाला में अपना हुनर दिखाते कलाकार। संवाद
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के दृष्यकला संकाय और उदयशंकर संगीत एवं नाट्य अकादमी की ओर से राष्ट्रीय चित्र निर्माण कार्यशाला अभी जारी है। कार्यशाला के तीसरे दिन युवा कलाकारों ने नृत्य सम्राट उदयशंकर की कला मुद्राओं को कैनवास पर जीवांत किया।
कार्यशाला का विषय नृत्य सम्राट उदयशंकर की कला और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को भावमय रंगों के साथ है। कार्यशाला में दिल्ली, कुरुक्षेत्र, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुनस्यारी, सोमेश्वर, बागेश्वर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा के 80 कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। समन्वयक प्रो. सोनू द्विवेदी शिवानी ने बताया कि सात दिसंबर को उदयशंकर संगीत एवं नाट्य अकादमी में इन कलाओं की प्रदर्शनी लगेगी। वहां अकादमी के सचिव डॉ. चंद्र सिंह चौहान, विभागाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी, योगेश डसीला आदि मौजूद रहे।