रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती जीआईसी श्रीखेत में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। दौड़ सहित विभिन्न खेलों के अव्वल प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या भुवन चंद्र बिनवाल ने पुरस्कृत किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी साबुली देवी को भी पुरस्कृत किया गया।
1600 मीटर की दौड़ में मनोज नेगी, प्रदीप सिंह, हरीश चंद्र बालिका वर्ग में भावना बिष्ट, कविता आर्या, कविता रौतेला क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। इसी के जूनियर वर्ग में मोहित प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, हर्षित जोशी, बालिका वर्ग में तनुजा परिहार, पूजा स्यूनरी, मीनाक्षी मेहरा पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
सब जूनियर वर्ग में कल्पना बिष्ट, कोमल, सौरभ अधिकारी, रोशनी, बालक वर्ग में सौरभ अधिकारी, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में प्रियंका परिहार, प्रियंका मेहरा, शिवानी प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। दो सौ मीटर दौड़ में सुनीता मेहरा, कल्पना मेहरा, बबीता आर्या ने बाजी मारी।
आठ सौ मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में रवि कुमार, मनोज नेगी, प्रदीप सिंह पहले, दूसरे, तीसरे, जबकि बालिका वर्ग में भावना बिष्ट, प्रियंका परिहार, कविता रौतेला अव्वल रहीं। ऊंची कूद में दिनेश कुमार, नवीन कुमार, रवि कुमार, लंबी कूद में प्रियंका, किरन, तनुजा ने बाजी मारी।
कुलसीबी की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन संकुल क्रीड़ा प्रभारी मन मोहन देव ने किया। वहां पर गिरीश चंद्र तिवारी, महेंद्र बिष्ट, हेम चंद्र आर्य, लक्ष्मण बोरा, जीवन बिष्ट, आशा नैनवाल आदि थे।