फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में तनावग्रस्त रोगियों की काउंसलिंग की गई

विज्ञापन
अल्मोड़ा के एनटीडी में तनावग्रस्त रोगियों की काउसंलिंग करती टीम। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान कामकाज प्रभावित होने से लोगों में तनाव बढ़ा है। इसके चलते कुछ लोगों ने आत्महत्या के प्रयास भी किए। घरों में ही अधिक समय बीतने के कारण गृहकलह में भी इजाफा हुआ है। बढ़ते तनाव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से शिविर लगा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एनटीडी में कैंप लगाया। इस दौरान शिविर में तनाव से जूझ रहे 11 लोगों की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने काउंसलिंग की। डॉक्टरों ने तनाव कम करने के लिए परामर्श दिए और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने बताया कि आगे भी शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। शुक्रवार को पातालदेवी में और 18 अगस्त को राजपुरा में शिविर लगाया जाएगा। वहां जिला अस्पताल के डॉ. अखिलेश समेत दीवान सिंह, काउंसलर भगवत मनराल, सौरभ जोशी, राजेंद्र तिवारी, सुचिता भट्ट, सोनाली मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें