फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलछीना वासियों के लिए खुशखबरी, अब छोटी जांचों के लिए नहीं जाना होगा अल्मोड़ा

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में जांच लैब का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। अब विभिन्न छोटी-छोटी जांचों के लिए धौलछीनावासियों को अल्मोड़ा के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में विभिन्न जांचों के लिए लैब स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में ग्राम प्रधान चंद्र सिंह मेहरा और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह रावत ने लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गांवों में सेवाओं के अभाव के कारण छोटी-छोटी जांचों के लिए अब शहर की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। जांचों के लिए अब तक मरीजों को अल्मोड़ा भेजा जाता था लेकिन समय से नहीं पहुंच पाने के कारण उन्हें निजी लैबों में जांचे करवानी पड़ती थी। क्षेत्र में ही जांच लैब स्थापित होने से अब ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। उन्हें शहरों में टक्कर मारने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लैब स्थापित होने के साथ यहां पर लैब टेक्नीशियन की भी नियुक्ति कर दी गई है। ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी बीबी जोशी ने बताया कि लैब में हिमोग्लोबिन, वीडीआरएल, ब्लड ग्रुप, सीबीसी, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड आदि जांचों के सैंपल लिए जा सकेंगे। वहां डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी पांडे, डॉ. चंद्रशेखर पांडे, दीपक पंत, उमेश जोशी, देवेंद्र सिंह , लीला, लीला तिलारा, रितु सुपियाल, कमला पांडे, रेखा, नीमा जोशी, रेखा पांडे, हेमा भट्ट, लीला पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें