फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ऑटोमोबाइल कारोबार में तेजी, बर्तन और मोबाइल बाजार में कारोबार रहा सामान्य

Tue, 10 Nov 2026 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीपावली पर बाजार में खूब रौनक रही लेकिन महंगाई ने खरीदारी के उत्साह पर कुछ हद तक असर डाला। खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर मोबाइल, फ्रिज, टीवी, अलमारी और बर्तनों के दाम बढ़ने से लोगों ने अपने बजट के अनुसार ही खरीदारी की। लोगों ने जरूरत की वस्तुओं को प्राथमिकता दी और गैर जरूरी सामान की खरीदारी से दूरी बनाए रखी। इसका असर बाजार के अलग-अलग कारोबार पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन


बर्तन बाजार में इस बार कारोबार सामान्य रहा। तांबे की गगरी सहित अन्य बर्तनों की खरीदारी को लेकर लोगों में पहले जैसा उत्साह नहीं दिखा। ग्राहकों ने खरीदारी के दौरान कीमतों का विशेष ध्यान रखा। वहीं मोबाइल कारोबार भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। कारोबारियों के मुताबिक महंगाई और सीमित बजट के चलते ग्राहकों ने सोच-समझकर खर्च किया। इसके उलट ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अच्छा कारोबार हुआ। दीपावली के अवसर पर लोगों ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों की जमकर खरीदारी की। वाहन कारोबारियों को इस बार बेहतर बिक्री से राहत मिली। कुल मिलाकर दीपावली पर बाजार में रौनक तो रही लेकिन महंगाई के चलते हर कारोबार में एक जैसी तेजी देखने को नहीं मिली।
क्या बोले व्यापारी
बाजार में इस दीपावली लोगों की भीड़ रही लेकिन इसमें खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या कम रही। इस बार तांबे की गगरी की बिक्री नहीं के बराबर हुई। बर्तनों को भी लोगों ने बजट के अनुसार ही खरीदा। इस बार व्यापार सामान्य रहा। -संजीव अग्रवाल, बर्तन व्यवसायी
विज्ञापन

इस बार दीपावली में विगत वर्षो की अपेक्षा अच्छा कारोबार हुआ है। इस वर्ष 40 प्रतिशत अधिक स्कूटी की बिक्री हमारे संस्थान से हुई है। कारोबार अपेक्षा से कहीं अच्छा रहा। -दीप भट्ट, आटोमोबाइल व्यवसायी
इस बार लोगों ने वाशिंग मशीन की खरीदारी अधिक की है। दीपावली में सबसे ज्यादा वाशिंग मशीन की बिक्री हुई है। लोगों ने अपनी आर्थिकी के अनुसार खरीदारी की। इस वर्ष व्यवसाय सामान्य ही रहा। -प्रकाश रावत, व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें