प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी नीतियों के लिए वामपंथी विचारधारा के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। छात्रों ने आरोप लगाया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कालेज में देश विरोधी घटनाओं में शामिल एसएफआई और आइसा के छात्र नेता उमर खालिद को बुलाया जा रहा है जो कि निंदनीय है और एबीवीपी इस तरह की देश विरोधी नीतियों का विरोध करेगी।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कालेज में देश विरोधी नीतियों के समर्थकों को बुलाकर देश तोड़ने की साजिश रची जा रही है जिसे विद्यार्थी परिषद कभी भी कामयाब नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं देश भर में चलाई जा रही हैं जो कि गंभीर चिंता का विषय है। छात्रों ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र हित में कार्य करने वाला छात्र संगठन है। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर विरोध भी जताया। प्रदर्शन में नगर मंत्री भरत खाती, परिसर अध्यक्ष राजन जोशी, संजय शर्मा, भरत खाती, विनय तिवारी, सचिन पवार, देवाशीष धानिक, अनिल कनवाल, ललित कनवाल, राजेश बिष्ट, शैलेश कोरंगा, सुभाष जोशी, बालम मेहरा, नवीन नैनवाल, मनीष फत्र्याल, प्रदीप राणा, मनोज भट्ट आदि शामिल रहे।