मासी के रामगंगा वैली स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए समर्पित होकर प्रयासरत रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से मदद को तत्पर हैं।
रविवार की सुबह विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी के साथ ही देशभक्ति गीतों और नृत्यों की अद्भुत प्रस्तुति दी। भ्रूण हत्या रोकने के लिए ‘ओ री चिड़िया, ओ री चिरइया अंगना में फिर आ जा रे’ की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। विधायक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
स्कूल के प्रबंधक संतोष मासीवाल, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पंत ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षिका खष्टी तिवारी ने वार्षिक आख्या पढ़ी। गोपाल मासीवाल, जगदीश पांडे, अमर सिंह रावत, सुरेश जोशी, एलबी पाल, महेश वर्मा आदि ने संबोधित किया।
अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश लाल वर्मा तथा संचालन अंकिता, गरिमा, सचिन और दीपक ने संयुक्त रूप से किया। ब्लाक प्रमुख बिशन राम, शंकर रावत, बिपिन भट्ट, नारायण रावत, खीमसिंह, कैलाश भट्ट, नारायण रावत, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, रामदत्त देवतला आदि मौजूद थे।