फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी ने थामा आप का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और युवा नेता अतुल जोशी ने हाथ का साथ छोड़ आप का दामन थाम लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। जोशी का कहना है कि कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। रानीखेत में आम आदमी पार्टी की योजनाओं को वह घर-घर तक पहुंचाकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

अतुल जोशी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे, वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद करीबी माने जाते हैं। गत दिवस दिल्ली जाकर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। जोशी का कहना है कि कांग्रेस में अब जमीनी कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं रह गई है। बड़े नेता अपनी-अपनी खींचतान में लगे हैं।
प्रदेश के विकास को लेकर भाजपा और कांग्रेस का कोई नजरिया नहीं है। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत दयनीय है। पलायन रोकने के लिए आज तक ठोस नीति नहीं बनी। अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात के दौरान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें