फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो साल पहले आज ही के दिन पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का याद किया गया। अल्मोड़ा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही वैलेनटाइन डे का भी विरोध किया। इस मौके पर जिला मंत्री अमन टकवाल, नगर प्रचारक लक्की पवार, नगर सह मंत्री संदीप कुमार, अभिषेक कुमार, तनिष कुमार, शुभम कुमार, सक्षम कुमार, अंकित कुमार आदि थे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी शहीदों को याद किया। चौघानपाटा में एबीवीपी ने दीप प्रज्वलित किए और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की जयजयकार की। इस दौरान प्रदेश सहमंत्री राजन चंद्र जोशी, विभाग संयोजक देवाशीष धानिक, दीपक उप्रेती, नवीन नैनवाल, वरूण कपकोटी, अनुनय पांडेय, देवेश बिनवाल आदि मौजूद थे।
इधर भिकियासैंण में भी पुलवामा शहीदों को याद किया गया। इस उपलक्ष्य में नगर पंचायत की सुपरवाइजर गीता ने गरीब महिलाओं को कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के शौर्य से ही प्रत्येक भारववासी सुरक्षित है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी, प्रभारी अधिकारी और एसडीएम राहुल शाह आदि मौजूद थे। इधर सोशल मीडिया पर भी पुलवामा शहीदों को याद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें