फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में दी रंगारंग प्रस्तुति

Mon, 02 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्तोलिया हस्तकला ग्रामीण महिला अनुसूचित जाति जनजाति विकास समिति के संयोजन में अल्मोड़ा इंटर कालेज में पारंपरिक लोक कला प्रशिक्षण कार्यशाला का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने आकर्षक कुमाऊंनी लोकगीत और नृत्यों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यशाला के संरक्षक कुंदन सिंह मर्तोलिया ने युवाओं से पारंपरिक लोक कला को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। दर्पण समिति की सचिव विभू कृष्णा ने कहा कि युवा सामाजिक जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाकर समाज में जागरूकता लाएं और लोक कला, लोक संस्कृति के प्रति आम जनता को भी जागरूक करें।

कार्यशाला में पचास प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नीरज पांगती, हीरा देवी, आकाश थापा, विनोद, राजीव सांगा, कमल बोरा, प्रदीप, अजय, अर्जुन वाल्मीकि, धीरेंद्र सिंह रावत, नीतिका, ममता, हिमांशु साह, राहुल, शैलेंद्र, प्रियंका, पूजा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें