फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Crime: बुजुर्ग को चाकू दिखाकर लूट का प्रयास, दो नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

Mon, 20 Nov 2023 04:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में एक मजदूर से नकाबपोशों ने लूट का प्रयास किया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों नगर के बीचो-बीच एक बुजुर्ग से हुई लूट का खुलासा होने से पहले फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है। जिस स्थान पर बुजुर्ग से लूट की गई वहीं एक मजदूर से भी नकाबपोशों ने लूट का प्रयास किया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


मूलरूप से नेपाल निवासी अमर बहादुर थापा ढूंगाधारा मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। उसने बताया कि बीते शनिवार रात वह नंदादेवी मंदिर ढूंगाधारा निवासी एक व्यक्ति का किराना का सामान ले जा रहा था। इसी बीच एडम्स स्कूल के पास दो नकाबपोशों ने उसे पकड़ लिया और चाकू की नोक पर स्मार्ट फोन छीनकर जेब की तलाशी लेने लगे। जेब में पैसे नहीं थे। उसने साहस दिखाते हुए एक नकाबपोश को पकड़ लिया और उससे अपना फोन वापस लिया। शोर मचाने पर दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार   हो गए। 

पीड़ित ने बताया कि उसने तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। इसी स्थान पर बीते बुधवार को एक बुजुर्ग से कुछ लोगों ने लूटपाट की थी। उसकी कान की बाली, नकदी और मोबाइल लेकर आरोपी फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं और ठीक इसी स्थान पर फिर से एक मजदूर से चाकू की नोक पर लूट का प्रयास हुआ है। कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें