फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: जागेश्वर धाम में भक्तों ने सुरक्षा कर्मियों और पुजारियों से की मारपीट, जबरन मंदिर में घुसने का प्रयास

Sat, 07 Sep 2024 11:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

जागेश्वर धाम में शुक्रवार की देर शाम मुख्य द्वारा बंद हो जाने के बाद कुछ लोगों ने जबरन मंदिर में घुसने का प्रयास किया। आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों और पुजारियों ने रोका तो उनके साथ धक्कामुक्की और मारपीट की।
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में भक्तों ने सुरक्षा कर्मियों और पुजारियों से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जागेश्वर धाम में शुक्रवार की देर शाम मुख्य द्वारा बंद हो जाने के बाद कुछ लोगों ने जबरन मंदिर में घुसने का प्रयास किया। आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों और पुजारियों ने रोका तो उनके साथ धक्कामुक्की और मारपीट की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले का सुलझाया।

विज्ञापन


शाम साढ़े सात बजे के बाद मंदिर समिति की ओर से आरती सम्पन्न कराने के पश्चात परंपरा के अनुसार मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था। तभी पीलीभीत से कुछ महिलाएं और पुलिस मुख्य द्वार पर पहुंचे और द्वार खोलकर अंदर जाने लगे। परंपरा है कि आरती के बाद मुख्य द्वार खोला नहीं जाता है और किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में दर्शन नहीं कराए जाते। जब सुरक्षा कर्मियों और पुजारियों ने गेट खोलने से मना किया तो वह लोग हंगामा करने लगे। इस बीच दोनों पक्षाें में नोंकझोंक हुई। मौके पर सभी पुजारी और व्यापारी भी एकत्र हो गए। बाहर से आए लोगों ने मुख्य द्वार पर चढ़कर भी हंगामा किया। आरोप है कि वह कुत्तों को भी अंदर लेकर जाने की कोशिश कर रहे थे।

ये पढ़ें- Underworld Don PP: विवादित चेहरों पर पहले भी गर्माता रहा है संत समाज का माहौल, संतों पर भी हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दन्या थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षाें को समझा बुझाकर शांत कराया। काफी देर के गतिरोध के बाद श्रद्धालु लौटे तो मामला शांत हो पाया। मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना ने बताया कि श्रद्धालुओं ले जबरन मंदिर में घुसने की। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि मामला सुलझ गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें