फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित छह शिक्षक दूसरे स्कूलों में किए अटैच

Tue, 04 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी झीपा के कथित विवादित छह शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में अटैच करने के बाद अभिभावकों ने दो दिन से स्कूल में चल रही तालाबंदी समाप्त कर दी है।  बीईओ ने इन शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में अटैच कर दिया है। बुधवार से अब स्कूल का सुचारू रूप से संचालन होगा।
विज्ञापन


अभिभावकों ने स्कूल के छह शिक्षकों पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने की धमकी देने, बच्चों के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल में ताले जड़ दिए थे। इससे स्कूल में पढ़ाई ठप हो गई थी। अभिभावकों का यह भी आरोप है कि यह छह शिक्षक ड्यूटी के दौरान स्कूल में ही आपस में झगड़ जाते हैं। इसकी जानकारी बाहर देने पर बच्चों को परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने की धमकी देते  हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी एके सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी जगराम गौतम मंगलवार को स्कूल में पहुंचे और उन्होंने आंदोलित अभिभावकों से वार्ता की। अभिभावक सभी छह विवादित शिक्षकों को स्कूल से हटाने की मांग पर अड़े रहे। बीईओ श्री गौतम ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों और शासन को सूचना भेज दी गई है। अग्रिम आदेशों तक सभी छह शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में अटैच कर दिया गया है। शिक्षकों के हटने पर अभिभावकों ने स्कूल में दो दिन से चल रही तालाबंदी समाप्त कर दी है। वार्ता में अभिभावक  संघ के अध्यक्ष नारायण दत्त, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, बीडीसी सदस्य हरीश बंगारी, प्रधान झीपा गोमती देवी, रूप सिंह, अर्जुन सिंह, बालम सिंह, श्याम सिंह, किशोर चंद्र, गोविंद बल्लभ, उमिया राम,  कृपाल सिंह, भूपाल सिंह, माधव सिंह, पुष्कर सिंह, प्रकाश सिंह, नंदन सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। इधर सीईओ एके सिंह का कहना है कि बीईओ को कमेटी बनाकर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अग्रिम कार्रवाई के लिए आख्या शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें