अल्मोड़ा में फ्लैग मार्च करते जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए बुधवार को नगर में फ्लैग मार्च निकला। फ्लैग मार्च में पुलिस कर्मचारियों और एसएसबी के जवानों ने हिस्सा लिया।
आसन्न विधानसभा चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नगर में बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च कचहरी बाजार, नंदा देवी, शिखर तिराहे, मालरोड, थाना बाजार होते हुए धारानौला तक गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक आरएस टोलिया और एसएसबी के सहायक सेनानायक के संयुक्त नेतृत्व में एसएसबी की एक कंपनी, क्यूआरटी, महिला पुलिस और थाना कोतवाली पुलिस कर्मचारियों ने शांति फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह, एलआईयू निरीक्षक संतोष बगड़वाल, मीडिया प्रभारी हरीश चंद्र पंत, एसएसआई राजेंद्र प्रसाद, उप निरीक्षक गणेश मनोला के अलावा अतिरिक्त प्रशिक्षु उप निरीक्षक ने हिस्सा लिया।