फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मरचूला-सतपुली स्टेट हाईवे पर चंद महीनों में उखड़ने लगा डामर

Fri, 27 Nov 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
स्टेट हाईवे-32 पर मिट्टी से भरे गए गड्ढे। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरचूला-सराईखेत-बैजरो-पोखड़ा-सतपुली राज्य मार्ग संख्या-32 पर कुछ महीने पहले किया गया डामरीकरण अभी से उखड़ने लगा है। सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ने से गड्ढे बनने लगे हैं। इस मार्ग पर सुधारीकरण और डामरीकरण का काम अभी जारी है लेकिन तैयार हिस्सों की हालत निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

सीआरआईएफ (केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि) के तहत इस राज्य मार्ग के करीब 35.5 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण किया जा रहा है। परियोजना की कुल लागत 2094.62 लाख रुपये यानी करीब 20.95 करोड़ रुपये है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के कुछ महीने बाद ही सड़क की हालत खराब होने लगी है। जगह-जगह गड्ढे बनने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने, मानकों का पालन सुनिश्चित करने और खराब हिस्सों को दोबारा ठीक कराने की मांग उठाई है।
कोट

सरकार सड़क सुधार के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन कुछ महीने में ही डामर उखड़ने लगा है। शासन- प्रशासन को सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

- नारायण सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
कोट

सड़क निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। ठेकेदार की 10 प्रतिशत सिक्योरिटी मनी विभाग के पास जमा है। सड़क पर जहां भी गड्ढे या अन्य खामियां सामने आएंगी, उन्हें ठेकेदार से दुरुस्त कराया जाएगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

- मोहन चंद्र पडलिया, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें