अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम मैदान में बालक वर्ग की अंडर 21 राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने नैनीताल को 1-0 गोल से पराजित किया।
प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, मुनस्यारी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अजट टम्टा ने राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फीता काट कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता को का पहला मुकाबला अल्मोड़ा और नैनीताल के बीच हुआ। अल्मोड़ा की ओर से अखिलेश और वैभव ने गोल दागे। जबकि नैनीताल की ओर से अंश और मयंक ने गोल दागे। दोनों टीमों के गोल बराबर होने पर पेनाल्टी शूटआउट में गौरव ने निर्णायक गोल कर अल्मोड़ा को जीत दिलाई।
दूसरे मुकाबला रुद्रप्रयाग और पौड़ी के बीच हुआ। इसमे रुद्रप्रयाग ने पौड़ी को 2-1 से पराजित किया। मनीष कनवाल, सूरज गोस्वामी, पियूष सैनी, राकेश, दीपक कठायत मैच के निर्णायक रहे। वहां महापौर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, जिला मंत्री दर्शन रौतेला, डीएसओ महेशी आर्या, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, हरीश कनवाल आदि मौजूद रहे।