फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष को मिला बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड 

Wed, 13 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
स्कूल का समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीबी पंत पर्यावरण एवं विकास संस्थान कटारमल परिसर स्थित कैंपस स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के सभागार में हुए वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, गीत आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड का पुरस्कार आशीष मेहरा को मिला। संस्थान के निदेशक डॉ. पीपी ध्यानी ने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों में आदर्श चरित्र का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन


डॉ. ध्यानी ने बताया कि संस्थान वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से कैंपस स्कूल को और अधिक सुदृढ़ करने, शिक्षकों के पदों को नियमित करने के बारे में विचार कर रहा है ताकि कैंपस स्कूल को जिले में मॉडल स्कूल के रूप में स्थापित किया जा सके। प्रधानाध्यापिका भागीरथी जोशी ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पेश की।

अतिथियों ने स्कूली गतिविधियों में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। दीपिका अधिकारी ने संचालन किया। समारोह में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. राजेश जोशी, रेनू ध्यानी, संकुल समन्वयक यास्मीन, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रणवीर सिंह रावल, डॉ. अनीता पांडे, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कुमाऊं प्रभारी राजीव शर्मा, लोकेश, गायत्री, दीपिका अधिकारी, रिचा शर्मा, पुष्कर, सपना बोरा, सूर्यकांत, केके पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें