फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ठंड बढ़ने के साथ ही बुखार और वायरल ने जकड़ा, ओपीडी 500 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग बुखार और वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार लग रही है। जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी 508 रही।
विज्ञापन


नवंबर माह में ठंड में इजाफा हो गया है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड बढ़ने से लोग बुखार, खांसी, जुकाम, दमा, पेट दर्द, त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। इन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को 508 ओपीडी रही। इन मरीजों में 170 से अधिक मरीज बुखार, खांसी, जुकाम आदि रोगों से पीड़ित थे। तीन से 10 साल के बच्चे भी वायरल फीवर की चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी और दवा खिड़कियों पर मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों ने बताया कि नवंबर माह की शुरुआत के साथ मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी जैसी स्थिति से लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है।



इन बातों का रखें ध्यान

-सुबह-शाम गर्म कपड़ें पहने।

- गुनगुना पानी पीएं और खानपान पर ध्यान दें।

- देर रात तक जागने और भोजन के बाद तुरंत सोने से भी बचना चाहिए।

- जुकाम या बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और स्वयं दवा लेने से बचें।

-

ठंड के मौसम में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। रात में ठंड होने से लोग लापरवाही बरत रहे हैं और जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. हरीश आर्या, फिजिशियन जिला अस्पताल अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें