फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वास्थ्य समेत आठ सूत्री मांगों के लिए आमरण अनशन शुरू

Mon, 10 Nov 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील मुख्यालय में चौकोट संघर्ष सेवा समिति ने आठ सूत्रीय मांगों को लकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन को उक्रांद के साथ ही क्षेत्र के लोगों का समर्थन मिल रह है। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। स्याल्दे में लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किए जाने ने जनाक्रोश बढ़नेे लगा है।
विज्ञापन

चौकोट संघर्ष सेवा समिति के सदस्यों ने स्याल्दे अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी का दर्जा देने, देघाट सीएचसी में सभी मानक पूरे करने, युवाओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देने के लिए आईटीआई में व्यवसायिक ट्रेड शुरू कर अनुदेशकों की कमी दूर करने, स्याल्दे विद्यालय में बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम संचालित करने, चौकोट में पॉलिटेक्निक खोलने, स्याल्दे बाजार में लोगों को पेयजल संकट को दूर करने, हाईटेक शौचालयों बनाने और लावारिस गोवंश को आश्रय देने के लिए जल्द गोशालाओं को निर्माण करने की मांग उठाई। ललित सिंह बिष्ट आमरण अनशन पर बैठे। राकेश बिष्ट, पूरन पालीवाल, प्रधान महेश्वरी देवी, राज्य आंदोलन कारी जगत सिंह कंडारी, हिम्मत सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन का समर्थन करने वालों में अशोक कुमार, विपिन नैनवाल, प्रताप अटवाल, प्रेम गिरी गोस्वामी गोषवामी, चंदन गिरी, ललित अधिकारी, विजय पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें