फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पैर पड़ते ही पड़ गए गड्ढे, उम्मीदों को दे गए दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आठ किलोमीटर लंबा ऐना-जाख मोटर मार्ग कुंवाली, नैड़ी, कुलसीवी, भिटारकोट गांवों को जोड़ता है। डामर उखड़ने से मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। द्वाराहाट विकासखंड के तहत मार्ग पर बने गड्ढों पर पैचवर्क का काम चल रहा है। एक तरफ जिस तेजी से पैचवर्क हो रहा है, उसी रफ्तार में वाहनों के रगड़ पड़ते ही उखड़ भी रहा है। लोगों को लगा पैचवर्क के बाद अब हिचकोले खाते और दर्द सहते हुए गंतव्य की ओर नहीं जाना होगा लेकिन यह उम्मीद इस पर पैर पड़ते ही टूट गई। पैर की हल्की रगड़ से ही सड़क पर किया गया डामर उखड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के पैचवर्क में कम गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पैचवर्क न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


दोपहिया वाहन चालक हो रहे चोटिल

बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है। वाहन चलने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों और विद्यार्थियों पर जाते हैं। यहां गड्ढोें में रपटने से दोपहिया चालक भी चोटिल हो रहे हैं।
पहले से उखड़ी मिट्टी से भरे जा रहे गड्ढे
नैडी के पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह अधिकारी ने बताया कि इन दिनों सड़क पर गड्ढे भरने का काम पहले से ही उखड़ी गिट्टी से किया जा रहा है। नैडी में 12 साल के बाद भी क्षतिग्रस्त दीवार की अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। इससे आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पागसा के प्रधान अंशुल बजेठा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह बजेठा, कुंवाली के पूर्व ग्राम प्रधान ललित सिंह बोरा, भिटारकोट के प्रधान हंसराज, देव सिंह, शुभम शाह, भगवत सिंह आदि ने गुणवत्तापूर्ण पैचवर्क न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नालियां भी कई स्थानों पर है चोक

ऐना-जाख सड़क किनारे नालियां कई स्थानों पर चोक है। बारिश होने पर गंदा पानी सड़क पर बहता है। मिट्टी और कीचड़ से सड़क सन जाती है। इस कारण राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। नालियां क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है।



वर्जन

सीलन होने और वाहनों की लगातार आवाजाही से डामरीकरण को सूखने का समय नहीं मिल रहा है। सीलन वाली जगह पर डामर के स्थान पर कंकरीट से गड्ढा भरा जाएगा। जहां पर धूप है वहां डामरीकरण सही हालत में है।
विज्ञापन


आलोक कुमार सिंह, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई एनपीसीसी द्वाराहाट



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें