फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 परीक्षा केंद्रों में 2396 अभ्यर्थियों ने सींचपाल भर्ती परीक्षा दी

Sun, 21 May 2017 11:20 PM IST
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के तहत नगर में आयोजित सींचपाल के खाली पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण रही। नगर में 12 परीक्षा केंद्रों में 2396 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2321 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


नगर में जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के अपर, मिडिल, लोअर, एआईसी, विवेकानंद इंटर कालेज, शारदा पब्लिक स्कूल, वीयरशिवा, कूर्मांचल एकेडमी, होली एंजिल पब्लिक स्कूल कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में कुल 4717 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 2396 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2321 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 10 से 12 बजे तक हुई।

परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैलकुलेटर आदि ले जाना वर्जित था। एडीएम आरएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक रही।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें