नवनियुक्त एसएसपी पी रेणुका देवी ने कार्यभार संभाल लिया है। पिछले दिनों एसएसपी डीएस कुंवर का देहरादून तबादला होने के बाद उनके स्थान पर पी रेणुका देवी की अल्मोड़ा में तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नवनियुक्त एसएसपी जिले की कानूनी स्थिति का अध्ययन करने बाद जल्द ही थाना अध्यक्षों के साथ ही पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगी।