विधायक मनोज तिवारी ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में कहा कि छात्र-छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद आदि सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
इससे उनका शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होगा। उन्होंने विधायक निधि से स्कूल में फर्नीचर आदि के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। जिले की महिलाएं राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रही है। ऐसी महिलाओं से प्रेरणा लेने की जरूरत है। मेहनत से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसमें छात्राओं को गौरा देवी धन कन्या योजना के तहत लाभान्वित कर रही है। उन्होंने विधायक निधि से स्कूल में फर्नीचर आदि के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
अध्यक्षता करते हुए कर सलाहकार प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने गत नवंबर में हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की जूनियर छात्राओं द्वारा नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11 हजार रुपये, समूहगान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में द्वितीय रहने वाली छात्राओं को 5100 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किए।
उन्होंने स्कूल की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन किरन पांडे ने किया।
कार्यक्रम में प्रबंधन एनसी जोशी, उपाध्यक्ष हेम जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रधानाचार्य पंकज लता शाह, नीलम वर्मा, अवनी अवस्थी, रजनीश कर्नाटक, कमला तिवारी, बीना पांडे, देवेंद्र चिलवाल, गिरीश बिनवाल, हरीश जोशी आदि मौजूद थे।