एसएसजे परिसर में हिमोत्सव के दूसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। दूसरे दिन मुख्य अतिथि मंगल दीप विद्या मंदिर की प्रबंधक मनोरमा जोशी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रमों की शुरुआत एकल गान से हुई। इसके बाद कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा, विधि और दृश्यकला संकाय के छात्र-छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए। तत्पश्चात प्रहसन, लोकनृत्य समेत अन्य रंगारग कार्यक्रम पेश किए गए। अध्यक्षता परि सर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने की। संचालन डा. मधुलता नयाल, डा. मेघा भारती, डा. संजीव आर्या ने किया।
इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. दया पंत, प्राक्टर प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. भीमा मनराल, डा. एचसी जोशी, प्रो. पीएस बिष्ट, जीसी साह, प्रो. मो. मुईन, प्रो. शेखर जोशी, प्रो. अनिल जोशी, डा. पीडी भट्ट, डा. बीसी तिवारी, डा. एके नवीन, प्रो. केएन पांडे, डा. गीता खोलिया, छात्रसंघ पदाधिकारी अक्षित पांडे, हिमांशु कांडपाल, सृष्टि नेगी, ललित सतवाल, रजत महरा, कल्पित रावत, मनोज महरा, अशोक कनवाल, राजेंद्र राठौर, विनीत बिष्ट, वैभव पांडे, कमल कोरंगा, हर्ष टम्टा आदि मौजूद थे। सांस्कृतिक परिषद के मुख्य संयोजक नीरज सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया।