फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वॉलीबाल प्रतियोगिता कला संकाय रहा चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में आयोजित एसएसजे परिसर के अंतर संकाय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कला संकाय ने जीत दर्ज की। जबकि क्रिकेट प्रतियोगिता के लीक मुकाबले विज्ञान और कला संकाय ने मैच जीते। विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाने को मैदान में उतरे।
विज्ञापन

शुक्रवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच कला संकाया और विज्ञान संकाय के बीच खेल गया। इस रोमांचक मुकाबले में कला संकाय ने विज्ञान संकाय को 26-24, 25-19 के अंतर से हराकर फाइल मैच अपने नाम किया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता के पहला लीग मुकाबला विज्ञान और शिक्षा संकाय के बीच हुआ। शिक्षा संकाय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए। विज्ञान संकाय ने 11वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विज्ञान संकाय के वरुण कपकोटी ने 43 और नितेश ने 20 रन बनाए। दूसरा मैच कला संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच हुआ।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाणिज्य संकाय ने निर्धारित ओवरों में 135 रन बनाए। कार्तिकेय ने टीम के लिए 60 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कला संकाय की टीम ने 15 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। लोकेश सुप्याल ने तीन और आदित्य ने चार विकेट लिए। जबकि नैतिक ने 54 रन की पारी खेली। वहां विवि के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान, डॉ. केके खोलिया, प्रेम सिंह लटवाल, किशन टम्टा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें