।डीएम रंजना राजगुरु ने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु चेकिंग अभियान, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। पर्यटक सीजन शुरू होने से पूर्व सभी मोटर मार्ग तथा पैदल रास्तों को दुरुस्त करने को कहा।
डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि दुर्घटना रोकने के लिए सड़क किनारे झाड़ियां साफ करें। दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति के लिए सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि विद्यालयों के वाहनों की भी नियमित चेकिंग करें और यह देखें कि स्कूल प्रबंधन नियमों का पालन कर रहा है या नहीं और बाल संरक्षण के नियमों के तहत नहीं चलने पर इनके खिलाफ कार्यवाही करें।
स्कूली वाहनों की भी नियमित चेकिंग करें। बैठक में एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश तिवारी व सुंदर सिंह, ईई लोनिवि एमसी शर्मा, कपकोट संजय पांडेय, सीईओ हरीश रावत,सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, ईओ राजदेव जायसी, ईई विश्व बैंक एससी माजिला, केमू इंचार्ज धरणीधर जोशी, ईई एनएच हितेश कांडपाल, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सौनकिया, ईई विजय कृष्णा, कपकोट सुरेश जोशी, एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलड़िया आदि मौजूद थे।