फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर घाटी में साढ़े नौ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली अव्यवस्था से लोग परेशान हैं। बिजली की लाइन में खराबी आने से सोमेश्वर घाटी में बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ घंटे बिजली गुल रही। इस घाटी में पड़ने वाले चार दर्जन गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को करीब दस बजे सोमेश्वर घाटी क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन में खराबी आ गई। इससे सोमेश्वर बाजार के अलावा भैसड़गांव, आगर रौलकुड़ी, बैगनियां, दुमडग़ांव, बनौड़ा, फल्यांटी, चौरा कलेत, रनमन, टाना, रौतेलागांव समेत क्षेत्र के चार दर्जन गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोग खासे परेशान रहे। लोगों को पूरी रात बिना बिजली के ही गुजारनी पड़ी। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता खुशाल सिंह ने बताया कि भैसड़गांव में बिजली लाइन में आई खराबी को आज ठीक कर दिया है। सुबह 7:30 बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें