फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने नगर में चरस की सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। एसएसपी के निर्देश पर धारानौला चौकी पुलिस ने नगर में चरस बेचने पहुंचे लमगड़ा ब्लॉक के पलना गांव के एक आरोपी को 60 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


आरोपी मनी राम पुत्र भवान राम निवासी पलना (ढौरा) ब्लॉक लमगड़ा चरस बेचने अल्मोड़ा पहुंचा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर धारानौला चौकी प्रभारी पंकज बेलवाल ने पुलिस टीम को साथ लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी में आरोपी मनी राम के पास 60 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। पुलिस को पता लगा है कि लमगड़ा, ढौरा सहित आसपास के कुछ गांवों से कई लोग अल्मोड़ा नगर में चरस की सप्लाई कर रहे हैं। बताया गया है कि इन सप्लायरों के तार नगर में नशे का धंधा करने वाले लोगों जुड़े हैं। इस धंधे में पुलिस की मिली भगत की भी शिकायतें रही हैं। इसे लेकर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर काफी गंभीर हैं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ग्रामीण इलाकों से चरस की सप्लाई करने वालों के बारे में पता लगा रही है और इस धंधे से जुड़े आरोपियों की धर पकड़ तेज की जाएगी। पुलिस के मुताबिक जल्द ही कुछ अन्य लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें