फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 33 किलो गांजे और शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सल्ट पुलिस टीम ने सोमवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान 33 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने सराईखेत के कटपतिया के पास चेकिंग के दौरान तीन अलग-अलग बोरों में 33 किलो गांजे के साथ भूपेंद्र सिंह और शकील अहमद दोनों निवासी काशीपुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। इसी दौरान पुलिस ने सराईखेत के चित्तौड़खाल में दस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गोपाल सिंह को भी आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में एसओ जय प्रकाश, एसआई ललित सिंह, सुनील धानिक, सूरज बोरा, मुकेश कुमार, दया किशोर, दीपक बहुगुणो शामिल थे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें