फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sun, 30 Sep 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
वाहन चोरी मामले में पकड़ा गया मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रानीखेत में कार और स्कूटर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना को पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी वाहनों को दिल्ली से चुराकर यूपी में अपने रिश्तेदार को देता था और फिर रिश्तेदार इन वाहनों को रानीखेत में बेचता था। मामले में दो आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी वाहन चोरी का यह काम पिछले डेढ़ साल से कर रहा था और एक वाहन से वह करीब 10 से 15 हजार रुपये कमा लेता था। 
विज्ञापन


 एसएसपी पी रेणुका देवी ने पत्रकारों को बताया कि वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना अमजद खान पुत्र नवाब खान (निवासी कबीर नगर दिल्ली) की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। दिल्ली स्थित उसके निवास पर लगातार दबिश भी दी जाती रही, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। 29 सितंबर को विवेचक सुरेंद्र सिंह रिग्वाल ने क्राइम बांच दिल्ली की मदद से सरगना अमजद खान को दिल्ली में कब्रिस्तान के सामने कदमपुरी शहादरा से गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने बताया कि वाहन चोर गिरोह ने विभिन्न स्थानों से चार कार, 23 स्कूटी समेत 27 वाहन चुुराए थे। इन वाहनों की कीमत 25 लाख रुपये है।  बरामद वाहनों को लेकर दिल्ली के विभिन्न थानों में गुमशुदगी दर्ज है। इसी मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए अतिकुर रहमान ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई अमजद खान दिल्ली से वाहन चुराकर उसे रामपुर में देता था और वह चोरी के इन वाहनों को रानीखेत में बेचता था। मामले की विवेचना उप निरीक्षक धीरेंद्र पंत, बृजभूषण गुरुरानी, सुरेंद्र सिंह रिंग्वाल, का. जाकिर हुसैन, तेजेंद्र सिंह, संदीप ने की। आरोपी को उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंग्वाल, एचसीपी पुष्कर भट्ट, का. तेजेंद्र सिंह ने गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें