पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने वाले दो युवकों के अलावा लॉकडाउन का पालन न करने वाले नौ युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस का आरोप है कि दुगालखोला निवासी मुकेश जोशी और खोल्टा निवासी मनीष सिंह बिष्ट ने सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट प्रसारित की। दोनों युवकों के विरुद्ध शांतिभंग कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की गई है।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इन युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान नियमों का सख्ती से पालन करने की भी हिदायत दी गई।