फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मांगों को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने की तालाबंदी

Thu, 21 May 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नाराज दस क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उनके समर्थन में पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दौर की वार्ता के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया, जिसके चलते उन्हें तालाबंदी जैसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। आंदोलनरत सदस्यों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे क्षेत्र में विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग उठाई। तालाबंदी के कारण कुछ समय तक ब्लॉक मुख्यालय का कामकाज प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्य अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें