फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिलाओं के हुए अल्ट्रासाउंड अन्य मरीजों ने लगाई दूसरे अस्पताल की दौड़

Thu, 21 May 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में केवल गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड हुए। अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरे अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही जिससे मरीजों को चिकित्सक को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए ताकुला, लमगड़ा, हवालबाग, धौलादेवी, भैंसियाछाना विकासखंडों के विभिन्न गांवों से पहुंची महिलाओं की भीड़ रही। यहां केवल गर्भवतियों के ही अल्ट्रासाउंड हुए। अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए पांच किमी दूर बेस या फिर निजी अस्पताल में जाना पड़ा। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में दो सर्जनों में से डॉ. अमित सुकोटी ऑपरेशन पर थे जबकि दूसरे सर्जन डॉ. धीरज राज ने मरीजों की जांच की। चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश से लौटने पर मरीजों को राहत मिली। अस्पताल की ओपीडी में 854 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पर्ची काउंटर में मरीजों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें