आर्मी पब्लिक स्कूल में इंटरस्कूल ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सबको पछाड़ते हुए मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रथम, माडर्न स्कूल ताड़ीखेत ने द्वितीय तथा केंद्रीय विद्यालय के ताईक्वांडो खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने किया। जबकि समापन के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा ने पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता ताईक्वांडो कोच नरेश तलरेजा की देखरेख में संपन्न हुए। निर्णायक की भूमिका केआरसी के निर्णायकों ने निभाई। अतिथियों ने ताईक्वांडो को आत्मरक्षा के लिए बेहतरीन जरिया बताया और अधिक से अधिक युवाओं से इस खेल को अपनाने का आह्वान किया।
जिला ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय भी मौजूद थे। इससे पहले विद्यालय में शिक्षकों के लिए एक दिनी योग कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।