अल्मोड़ा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते एसएसपी पीएन मीणा।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कलक्ट्रेट में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्मिकों को कोरोना से बचाव के लिए जनजागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा। सीईओ कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र कुमार पाठक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सभी ने मास्क का उपयोग करने समेत सभी नियमों के पालन की प्रतिज्ञा ली। वहां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राम सिंह गैड़ा, सुरेश चंद्र जोशी, नरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोविंद सिंह रावत, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, भगवान राम आर्य, राजन सिंह, खिमुली देवी, प्रधान सहायक दीप चंद्र पांडे, गोपाल सिंह भाकुनी, संजीव बिष्ट, गणेश कुमार, जगदीश सिंह, सुनील बिष्ट, हयात सिंह जैम्याल, आनंद सिंह, कमल बिष्ट, गौरव पांडे, भुवन सांगा, पूरन सिंह भैसोड़ा आदि रहे।
वहीं एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस कार्यालय समेत पुलिस लाइन, थाने, चौकियों, फायर स्टेशनों, पुलिस दूरसंचार शाखा के प्रभारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नियमों के पालन की शपथ ली। सोमेश्वर थाने में एसओ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।