फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधारीकरण कार्य के चलते आज ग्रामीण इलाकों में रहेगी बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पांडेखोला बिजली घर से सब स्टेशन तोली को जोड़ने वाली 33 केवी की बिजली लाइन के सुधारीकरण कार्य के चलते शनिवार को भैंसियाछाना, लमगड़ा और धौलादेवी ब्लॉक के कई इलाकों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। तोली सब स्टेशन को पांडेखोला बिजली घर की 33 केवी की बिजली लाइन से आपूर्ति होती है। केंद्रीय विद्यालय के पास जंगल में हाईटेंशन लाइन का बिजली पोल बदलकर गार्डिंग का कार्य किया जाना है। ईई यूपीसीएल दीनदयाल सिंह पांगती ने बताया कि शनिवार को बिजली लाइन के सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक तोली सब स्टेशन से जुड़े बाड़ेछीना, पनुवानौला, जागेश्वर समेत धौलादेवी और लमगड़ा विकासखंड के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ईई ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें