किड्स प्लेनेट पब्लिक स्कूल नरसिंहबाड़ी के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूक्ष्म कर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने किया। कर्नाटक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के भविष्य के प्रति सतर्क रहते हुए उन्हें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि बच्चे सामाजिक बुराईयों, व्यसनों से दूर रहें।
प्रधानाचार्या हेमा शाही ने सभी का स्वागत कर स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पेश की। बच्चों ने गणेश वंदना, गायत्री मंत्र, साक्षरता गीत, किताबें करती हैं बातें, कुमाउंनी नृत्य, आधुनिक नृत्य, कविता पाठ कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
अंग्रेजी नाटक मिसिंग द टूथ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। संचालन गीता टम्टा, फिजा खान ने किया। वहां प्रबंध समिति के दीपक चंद्र शाही, पीयूष शाही, नरेंद्र शाही, मनोज वर्मा, रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, सुमित बिष्ट, राजीव बिष्ट, अमिता चौधरी, विभू कृष्णा, कल्पना थापा, विनोद कविदयाल आदि उपस्थित थे।