फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा कक्ष में करें कंप्यूटर तकनीक का प्रयोग

Thu, 10 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला परियोजना कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान की ओर से डायट में पांच दिवसीय कंप्यूटर ऐडेड लर्निंग प्रोग्राम (काल्प) कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि संचार क्रांति के युग में शिक्षक कक्षा कक्ष में कंप्यूटर तकनीक का प्रयोग करें। ताकि बच्चों को कठिन विषयों को सुगमता से पढ़ाया जा सके।

जिला परियोजना अधिकारी दिनेश चंद्र सती ने कहा कि जूनियर हाईस्कूलों में दिए गए कंप्यूटर को यथाशीघ्र ठीक किया जाए। यदि किसी स्कूल में कंप्यूटर बंद पाए गए तो संबंधित शिक्षक उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों में कप्यूटर शिक्षा के प्रति रुचि पैदा की जाए। जिला समन्वयक प्रेरणा गुरुरानी ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अन्य स्कूलों में भी कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रतिभागियों को मास्टर ट्रेनर गोपाल सिंह गैड़ा, जीसी गोस्वामी, लता भोज प्रतिभागियों को एमएस वर्ड, एक्सल आदि सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें