भटकोट स्थित लक्ष्मी नारायण पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर बच्चों की प्रस्तुति ‘कहते हैं हमें प्यार से इंडिया वाले...’ तथा ‘जय भोला जय भगोती नंदा’ की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद स्वागत गीत, लोक गीत चल भावना चल पैदल, शेरगाें की बाना माया रे तथा मैय्या यशोदा सहित कई कार्यक्रम हुए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष गणेश कांडपाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश नायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। दोनों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।
स्कूल के प्रबंधक एलडी पांडे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ की जा रही अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदाबल्लभ जोशी और संचालन ललित मोहन जोशी ने किया। इस मौके पर डा. कुलदीप बिष्ट, सदानंद पांडे, गंगासिंह रावत और रमेश गोस्वामी आदि ने भी विचार रखे। कनिष्ठ उप प्रमुख ललिता बिष्ट, प्रधान भरत बिष्ट, भगवत सिंह, प्रीतम कुमार, मंजू खत्री व गीता बोरा आदि मौजूद थे।