फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब! अब नहीं सही जाती बदबू

Wed, 18 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और अन्य नागरिकों को चिलियानौला नगर पंचायत की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा कि क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, पर कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से उठती दुर्गंध ने जीना दुश्वार कर दिया है। लोगों ने शीघ्र चिलियानौला को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान, उप ग्राम प्रधान, चिलियानौला बधाण उत्थान संघर्ष समिति सहित स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों द्वारा एसडीएम एपी बाजपेयी के माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र की जनसंख्या 10 हजार के आसपास है। इसके अलावा यहां विश्व विख्यात हैड़ाखान मंदिर ट्रस्ट, डिग्री कालेज, बिड़ला कालेज, मैटल पावडर फैक्ट्री, कृषि और उद्यान कार्यालय, वीरशिवा स्कूल जैसे कई संस्थान मौजूद हैं। ग्राम पंचायत का हिस्सा होने के कारण यहां कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है, क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग और कूड़े की दुर्गंध से लोग आजिज आ चुके हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है स्थानीय प्रशासन ने नगर पंचायत का प्रस्ताव भी भेज दिया है। इस प्रस्ताव पर अमल कर शीघ्र इसे नगर निकाय बनाना जरूरी है।

ज्ञापन देने वाले वालों प्रधान गोपाल राम, उप प्रधान पूरन सिंह रौतेला, पूर्व प्रधान कवींद्र कुवार्बी, बधाण संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीवन कुवार्बी, महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल जोशी, प्रकाश नेगी, प्रदीप सिंह, बंशीधर मठपाल, घनानंद मठपाल, जगदीश चंद्र तिवारी, राजेंद्र नेगी, बीएल अधिकारी सहित तमाम लोगों के हस्ताक्षर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें