दिशा कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान मां-बेटी पर आधारित गीत ओ री चिरैया, गढ़वाली गीत सुंदरा छोरी, शराब से संबंधित आजकला अरे छ हरियाणा की थैली व झौड़ा गाड़ मधुली राड़, मसूरा झन तोड़िए ग्यौं जैसी प्रस्तुति ने लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया।
बेटी नहीं बचाओगे, मां कहां से पाओगे अभियान को समर्पित दिशा कान्वेंट के वार्षिकोत्सव की शुरूआत वीणा वादनी, स्वर सादनी, हंस वादनी मां तेरे चरणों में मेरी वंदना से हुई। इस मौके पर होली, रंगाली के अलावा नेपाली, राजस्थानी, पंजाबी, कुमाऊंनी नृत्य सहित कई कार्यक्रम हुए।
मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के प्रोफेसर उमराव सिंह ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। स्कूल के प्रबंधक आनंद किरौला और प्रधानाचार्य दिनेश जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। अध्यक्षता डा. कुलदीप सिंह बिष्ट और संचालन दीप पंत तथा किशन सिंह बिष्ट ने किया। इससे पूर्व अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।