कोतवाली के पास लावारिस कुत्तों को भोजन कराता एक पशु प्रेमी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन और स्वयं सेवकों के सहयोग से जहां एक तरफ रोटी बैंक के माध्यम से मजदूर, गरीब लोगों को हर रोज भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं कुछ लोग सड़क में घूम रहे लावारिस पशुओं को भी खाद्य सामग्री दे रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान बाजार और सड़कों में काफी संख्या में पशु घूमते दिखाई दे रहे हैं। लॉकडाउन का पालन कर रहे लोग भी सुबह के समय सड़कों में घूमने वाले आवारा पशुओं को भोजन देने के लिए सामने आ रहे हैं। वहीं कई पशु प्रेमी ऐसे भी हैं जो हर रोज लॉकडाउन में छूट के दौरान दुकानों से बिस्कुट, बंद जैसी खाने की चीजें खरीद लेते हैं और जब मौका मिला सड़क पर घूम रहे जानवर, गाय, बंदर और कुत्तों को खाने के लिए दे रहे हैं।
इनमें पशु प्रेमी गुलनार खान के अलावा उनके पुत्र मनन खान और बिलाल खान, साहिब शेरी जैसे युवक भी हैं जो संकट की स्थिति में पशुओं का ख्याल रख रहे हैं। दिन भर ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मचारी भी लावारिस पशुओं को भोजन द रहे हैं।