फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज अभिभावकों ने जीआईसी झीपा में ठोका ताला

Mon, 03 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कालेज में ताला जड़ते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जीआईसी झीपा के कथित विवादित शिक्षकों का स्कूल से स्थानांतरण करने की मांग को लेकर अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय में तालाबंदी कर दी। तालाबंदी के कारण स्कूल में पढ़ाई ठप रही और छात्र-छात्राएं अपने घरों को लौट गए। अभिभावकों ने विवादित शिक्षकों का स्थानांतरण होने तक विद्यालय में तालाबंदी जारी रखने का एलान किया है। 
विज्ञापन


अभिभावकों ने विद्यालय के पांच शिक्षकों पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने की धमकी देने के साथ ही उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अभिभावकों का कहना है कि पांचों शिक्षक ड्यूटी  के दौरान स्कूल में ही आपस में झगड़ जाते हैं और बच्चों को इसकी जानकारी किसी को भी नहीं देने की चेतावनी दी जाती है। शिक्षक बच्चों को इसकी जानकारी बाहर  देने पर परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने की धमकी देते हैं। अभिभावकों ने पांचों शिक्षकों का स्थानांतरण करने की मांग को लेकर सोमवार को विद्यालय में सुबह दस बजे तालाबंदी कर विरोध जताया। 

 तालाबंदी करने वालों में अभिभावक  संघ के अध्यक्ष नारायण दत्त, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश बंगारी, प्रधान झीपा गोमती देवी, रूप सिंह, अर्जुन सिंह, बालम सिंह, श्याम सिंह, किशोर चंद्र, गोविंद बल्लभ, उमिया राम, माधव सिंह, पुष्कर सिंह, प्रकाश सिंह, नंदन सिंह, महेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, भूपाल सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें