फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला की धूम

Mon, 03 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा रामलीला में राम-ताड़िका संवाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन चल रहा है। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला मंचन हो रहा  है।
विज्ञापन

रविवार रात हुक्का क्लब में रामलीला के पहले दिन रावण का अत्याचार, देवगणों की ब्रह्मा, विष्णु से प्रार्थना, दशरथ का पुत्रेष्ठि यज्ञ, राम-सीता जन्म के प्रसंग मंचित किए गए। एनटीडी में देवगण स्तुति, नारद मोह, रावण अत्याचार, राम सीता जन्म के प्रसंग हुए। सरकार की आली में दशरथ-विश्वामित्र संवाद, ताड़िका वध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन, विश्वामित्र का जनकपुरी आगमन, जनक-विश्वामित्र संवाद हुए।

कर्नाटकखोला में दूसरे दिन रामलीला का पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती ने उद्घाटन किया। दशरथ-विश्वामित्र संवाद, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन, ताड़िका वध, मारीच-सुबाहु वध का मंचन हुआ। ताड़िका का अभिनय डा. करन कर्नाटक, मारीच अमर बोरा, सुबाहु का अभिनय अश्विन छिम्वाल ने किया। उधर राजपुरा में रामलीला का उद्घाटन विधायक मनोज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलकर समाज उन्नति कर सकता है। इसके अलावा नंदादेवी, धारानौला आदि स्थानों पर भी रामलीला मंचन चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें