फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर उबाल, उपपा ने योगी सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में विभिन्न संगठनों में गुस्सा है। बुधवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने योगी सरकार का पुतला फूंका। सीएम योगी से इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि हाथरस में युवती का अपहरण कर दरिंदों ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। लेकिन दूसरी ओर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर आनंदी वर्मा, राजू गोस्वामी, हीरा देवी, किरन आर्या, जीवन चंद्र, मनोज पंत, नारायण राम आर्या, पान सिंह, सरिता देवी, भावना जोशी, कुशाल राम, गीता देवी आदि मौजूद रहे। इधर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग की।
विज्ञापन

यहां प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ. प्रमोद कुमार, प्रकाश चंद्र समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आरोपियों को सजा-ए-मौत देने की गुहार लगाई है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ व्यापारी सूरज साह, आरके बोहरा, दीप सिंह डांगी, ज्योति कपूर, मुमताज कश्मीरी, शहजाद कश्मीरी, आसिफ खान, अजीत कार्की, गिरीश धवन, आशु कपूर, अमन अंसारी, पवन साह आदि लोग मौजूद रहे। उधर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मामले में रोष जताया है। नाराजगी जताने वालों में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, विधानसभा महासचिव विनय शैलानी, सचिव अनिल प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें