फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनदेखी से नाराज फरसाली के जनप्रतिनिधि करेंगे आंदोलन

Wed, 29 Oct 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्रीय विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्रीय विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज फरसाली क्षेत्र की चार ग्राम सभाओं के जनप्रतिनिधियों ने बैठक की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय के लिए बने भवन में फरसाली पल्ली के ग्राम प्रधान चंदन गिरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुंदर गढ़िया, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी सहित वर्तमान और पूर्व प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में 1.80 करोड़ रुपये से बने केंद्रीय विद्यालय के भवन का संचालन शुरू न होने, चिकित्सकों की कमी वाले जर्जर स्वास्थ्य केंद्र, जनता इंटर कॉलेज फरसाली को विज्ञान विषय की मान्यता मिलने के बाद भी संचालन न होने और बदहाल कार्तिक पूर्णिमा मैदान पर नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में फरसाली वल्ली से फरसाली पल्ली मोटर मार्ग का गुलेर खर्ककानातोली मिलान करने की मांग पर भी सहमति बनी। प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने 15 दिनों के भीतर मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मल्लादेश पूजा गोस्वामी, किरोली कैलाश कोरंगा,फरसाली पल्ली भोपाल कोरंगा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें