फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने निकाली भीख मांगो रैली

Fri, 21 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में रैली निकालतीं कार्यकर्त्रियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मांगें पूरी नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने शुक्रवार को नगर में भीख मांगो रैली निकाली। जुलूस मालरोड से विभिन्न बाजार होते हुए मुख्य बाजारों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 
विज्ञापन

 
सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मिनी कार्यकर्त्रियों का उच्चीकरण और सुपरवाइजर के पदों में शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को ही पदोन्नति देने आदि की मांगों को लेकर 30 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल में गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों  शुक्रवार को नगर में सरकार के खिलाफ भीख मांगो रैली निकाली।

रैली से पूर्व गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों के लिए लड़ते हुए एक माह पूरा हो गया है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया है। जिसके बाद उनको जबरन भीख मांगो रैली निकालनी पड़ी है। बाद में रैली मालरोड होते हुए विभिन्न बाजार से वापस गांधी पार्क में पहुंची। रैली में गीता बिष्ट, उमा जोशी, किरन जोशी, महादेवी सुप्याल, आशा आर्या, चंपा जोशी, बीना भट्ट, राधा जोशी, समेत भैंसियाछाना, लमगड़ा, हवालबाग से काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें